बहरोड़: बहरोड़ कोतवाली के स्वागत कक्ष का जंगला तोड़कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी पूर्व में किए गए थे गिरफ्तार
Behror, Alwar | Sep 9, 2026 बहरोड़ कोतवाली थाने के स्वागत कक्ष का जंगला तोड़कर फरार हुए तीन आरोपियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार तीन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इस तरह मामले में फरार हुए तीनों आरोपियों को पुलिस ने अब पकड़ लिया ।