कुंडा: ग्राम मलाक तिलाही मुगलपुर के पास नाला में मिला युवक का शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
ग्राम मलाक तिलाही मुगलपुर के पास नाला में एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। सूचना पर पहुंची थाना बाघराय पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया की शव की पहचान बालचंद गौतम पुत्र जय किशन के रूप के हुई है। परिजनों के तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।