कुंडा: कुंडा इलाके में एक गांव के युवक पर नाबालिग को भगाने का आरोप, पीड़ित पिता की शिकायत पर केस दर्ज
कुंडा इलाके में एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक बहला फुसला कर भाग ले गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी संजय राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है और छानबीन की जा रही है।