कुंडा: मौनी अमावस्या के दृष्टिगत शाहाबाद घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम, लाखो श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर थानाक्षेत्र मानिकपुर में गंगा नदी पर स्थित शाहाबाद घाट पर हो रहे स्नान में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा भ्रमण किया गया,तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से पूजा अर्चना करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि लाखों श्रद्धालु ने शुक्रवार को पुण्य की डुबकी लगाई।