कुंडा: बाबूगंज और बिहार रोड पर स्थित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रविवार को समीक्षा अधिकारी की परीक्षा प्रतापगढ़ जिले के 35 केंद्रों पर होना सुनिश्चित हुआ है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को कुंडा इलाके के परीक्षा केंद्रों का अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने निरीक्षण किया।