कोईलवर: पब्लिक एप खबर का असर: अब्दुलबारी लोहा पुल पर बालू लदे ट्रैक्टरों की नो एंट्री, क्षेत्र में खुशी की लहर
अब्दुलबारी लोहा पुल के सड़क मार्ग पर बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। पुल पर लगातार जमा हो रही बालू और आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर पब्लिक एप पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। और लोहा पुल पर नो एंट्री लागू किया गया। इसकी जानकारी रविवार की शाम 4:00 सदर एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह ने दी।