जाखणीधार: 70 साल की महिला को एससी-एसटी केस में मिली सशर्त जमानत, जानिए पूरा मामला
टिहरी में एससी-एसटी एक्ट के तहत 70 साल की महिला आरोपी को मिली सशर्त जमानत, जिसके खिलाफ जाति आधारित गालियों और धमकी देने का केस दर्ज था। अदालत ने 15 हजार के दो जमानती और 15 हजार का बंध पत्र जमा करने पर फैसला सुनाया।