गुमला: नाथपुर पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लड़के घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 24, 2025 पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत नाथपुर पुल में सोमवार की शाम ट्रक के टक्कर से बाइक सवार ऊंच डीह कोनवीर निवासी अमित दास और पीतांबर सिंह घायल हो गए। घटना में पीतांबर को हल्की चोट लगी जबकि अमित का दोनों पर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक एक बाइक में सवार होकर दोनों पालकोट बाजार किसी काम से गए थे। इसके बाद अपने घर लौट रहे थे ओवरटेक के क्रम में घटना हुई।