निम्बाहेड़ा: रेनका नाका बांध प्रभावित किसानों को 8 साल बाद मिला मुआवजा, 42 परिवारों में एक करोड़ से अधिक की राशि वितरित
रेनका नाका बांध सिंचाई परियोजना से प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। करीब आठ वर्षों से मुआवजे का इंतजार कर रहे 42 प्रभावित परिवारों को आखिरकार एक करोड़ रुपये से अधिक की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए। पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के अथक प्रयासों से यह संभव हो सका।