बांसवाड़ा: बरवाड़ा में भाजपा ने झोंकी ताकत, पूंजीलाल गायरी ने जनसभा में जीत का आह्वान किया
बांसवाड़ा जिले के खेड़ा क्षेत्र के बरवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। यहां जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 32 के भाजपा प्रत्याशी बलवीर रावत एवं पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी शामिल हुए और आमजन एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।