Public App Logo
उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र के बामनिया स्थित एक पेट्रोल पंप से देर रात अज्ञात बदमाश एक डंपर चोरी कर फरार हो गए। बदमाश पहले कार से पहुंचे और पेट्रोल पंप की रेकी करने के बाद तीन डंपरों में से एक डंपर लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर खेरोदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं चोरी हुए डंपर की तलाश शुरू कर दी है। 👉 ऐसी ही ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए Pal Pal Rajasthan चैनल को Subscribe करें। #Udaipur #Kheroda #Bamaniya #DumperTheft #PetrolPump #CCTV #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan - Girwa News