उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र के बामनिया स्थित एक पेट्रोल पंप से देर रात अज्ञात बदमाश एक डंपर चोरी कर फरार हो गए। बदमाश पहले कार से पहुंचे और पेट्रोल पंप की रेकी करने के बाद तीन डंपरों में से एक डंपर लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
घटना की सूचना मिलने पर खेरोदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं चोरी हुए डंपर की तलाश शुरू कर दी है।
👉 ऐसी ही ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए Pal Pal Rajasthan चैनल को Subscribe करें।
#Udaipur #Kheroda #Bamaniya #DumperTheft #PetrolPump #CCTV #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan
Girwa, Udaipur | Jul 20, 2026