कुर्था: अरवल में डीएम और एसपी ने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया
Kurtha, Arwal | Oct 19, 2026 दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने संयुक्त रूप से सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं मॉनिटरिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कैमरों की कार्यशीलता, लाइव मॉनिटरिंग और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।