अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने राहुपीर फाटक के पास से एक व्यक्ति को 17.35 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राहु पीर फाटक के पास से एक व्यक्ति को 17.35 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। अनूपगढ़ पुलिस थाना के थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज मंगलवार सुबह 7 बजे बताया कि आरोपी राजवीर सिंह उर्फ राजा से मौके पर एक बाइक भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आरोपी पर मामले दर्ज है। आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।