अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने वार्ड 34 सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई मामलों में आरोपियों को किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस ने नशा, अपराधी और स्थाई वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानो से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनूपगढ़ पुलिस आने के थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज सोमवार दोपहर 3:30 बजे बताया कि इस मामले में पुलिस ने अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 34 सहित अन्य स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपी कुलदीप से 90 नशीली गोलियां भी बरामद की हैं।