अनूपगढ़: बांडा कॉलोनी के पास बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
अनूपगढ़ के गांव बांडा कॉलोनी के पास रविवार रात एक पिकअप और एक बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी जिसमें बाइक चालक राजूराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी और वही 13 वर्षीय वकील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसआई सरदार सिंह मीणा ने आज सोमवार दोपहर 1 बजे बताया कि आज सब का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।