अनूपगढ़: अनूपगढ़ की नई धान मंडी में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई गेहूं की फसल का उठाव कार्य हुआ तेज
अनूपगढ़ नई धान मंडी में इन दिनों गेहूं की फसल की बंपर आवक हो रही है। गेहूं की फसल का उठाव धीमा होने के कारण व्यापारियों व किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय नागपाल ने आज सोमवार दोपहर 3 बजे बताया कि अब उठाव कार्य में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि नई धान मंडी मे आज 29884 गेहूं के थैलों की लिस्टिंग का कार्य किया गया है।