एसडीएम सुरेश राव के निर्देशन में घर-घर पहुंची जनसेवा,
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में वरिष्ठ नागरिकों को मिले रोडवेज के निःशुल्क यात्रा पास
आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत 12 एच में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन सुरेश राव उपखण्ड अधिकारी अनूपगढ़ की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर दिव्या चावला तहसीलदार अनूपगढ़, मनोज कुमार ज्याणी विकास अधिकारी पंचायत समिति, पकंज जांगिड़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सुखप्रीत सिंह सहायक अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग, रेखा शर्मा ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, कृष्ण लाल ग्राम विकास अधिकारी, वीरपाल कौर प्रशासक एवं गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ कृषि एवं उद्यानिकी, कृषि विपणन, सहाकारिता, पशु पालन, राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग, जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग एवं ऊर्जा विभाग सहित कुल 22 विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा ग्रामीणजनों, कृषकों एवं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी।
ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रशासन की जनकल्याणकारी कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। उपखंड अधिकारी सुरेश राव के निर्देशानुसार समाज कल्याण अधिकारी अरविंद बिश्नोई और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के अधिकारी उग्रसेन व कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों की पहचान की तथा मौके पर ही रोडवेज निःशुल्क यात्रा पास बनाकर उन्हें योजना का लाभ दिलाया। शिविर के दौरान विशेष रूप से 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के 04 निःशुल्क रोडवेज यात्रा पास बनाए गए। वहीं 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायती (आधा किराया) रोडवेज यात्रा के 30 पास भी मौके पर ही जारी किए गए, जिससे उन्हें रोडवेज बसों में निर्धारित रियायत का लाभ आसानी से मिल सके।
उपखंड अधिकारी सुरेश राव ने बताया कि जानकारी के अभाव में अनेक पात्र वरिष्ठ नागरिक राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान व्यापक प्रचार-प्रसार एवं घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों की पहचान की गई और उन्हें तत्काल निःशुल्क पास उपलब्ध कराए गए। वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों ने प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि घर-घर पहुंचकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना वास्तव में जनसेवा का उत्कृष्ट मानवीय उदाहरण है। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के लिए सभी ग्राम वासियों द्वारा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
आयोजित शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा 5 आवासीय पट्टे जारी किये एवं 15 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गयी। राजस्व विभाग द्वारा लोगों का आपसी सहमति से मौके पर ही 5 खाता विभाजन किये गये, 07 राजस्व रिकार्ड में शुद्धियां की गई, 20 नामान्तरकरण स्वीकृत किये गये तथा 15 मूल निवास, 36 जाति प्रमाण पत्र जारी किये गये। चिकित्सा विभाग द्वारा 104 ग्रामीणों की स्क्रीनिग की गई साथ ही 104 लोगो को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 30 मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरीत किए गयें। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 14 ग्रामीणों को परामर्श दिया गया साथ ही 10 लोगों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 01 पेंशन स्वीकृति जारी की गयी।
Anupgarh, Ganganagar | Jun 19, 2026