हुज़ूर: छोला मंदिर इलाके में 2 दिन में लूट की 2 वारदातें, रेल अफसर की चेन झपटी, सेल्समैन से 35 हजार लूटे
Huzur, Bhopal | Sep 15, 2026 छोला मंदिर इलाके में दो दिन में लूट की दो वारदातें हुई।बदमाशों ने भानपुर ब्रिज के नीचे ट्रैफिक में फंसे रेल अधिकारी के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया।वहीं, प्रेमनगर कॉलोनी में हल्दीराम के सेल्समैन के लोडिंग ऑटो से कलेक्शन के 35 हजार रुपए लूट लिए। दोनों वारदातों में बदमाश गलियों में भागकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान कर रही है।