गढ़ी: गढ़ी के नवयुवक मंडल मैदान में 12वां योग दिवस मनाया गया, तहसीलदार-थानाधिकारी समेत सैकड़ों ने किया योग
Garhi, Banswara | Jun 21, 2026 गढ़ी तहसील के पास नवयुवक मंडल मैदान रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 6 से 8 बजे तक चले कार्यक्रम में तहसीलदार, थानाधिकारी रमेश मीणा, व गढ़ी थाने का समस्त स्टाफ, नगरपालिका, बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, निजी व सरकारी विद्यालयों के शिक्षक और ग्रामीणों ने सामूहिक योग-प्राणायाम किया।