संभल: संभल में प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुकर्रब पुर और मढ़न गांव में अवैध धार्मिक ढांचों को कराया ध्वस्त, DM ने दी जानकारी
संभल में प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा संभल के दो गांव में अवैध धार्मिक ढांचों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस वक्त जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ अधिकतर पुलिस फोर्स मौजूद रहा। चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर रही। यह सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर कर बनाई गई थी जिलाधिकारी ने बताया।