हजारीबाग नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित कराने के स्थानीय स्तर पर हो रहे प्रयास फिलहाल कामयाब होते नहीं दिख रहे हैं। बुधवार को नगर निगम कर्मचारियों के प्रतिनिधियों तथा नव पदस्थापित नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद की वार्ता हुई लेकिन उसमें समाधान नहीं निकल पाया।