बिंदकी: हसनापुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर से गिरकर ट्राली के पहिए के नीचे दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हसनापुर के समीप बुधवार की रात को ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से उसमे बैठा मजदूर अनुज पासवान उम्र 27 वर्ष पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम खाड़े देवर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात 1:00 बजे शव को पीएम के लिए भेजा