विष्णुगढ़: कोनार डैम के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल
विष्णुगढ़-गोमियां रोड में कोनार डैम के पास गुरूवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइकसवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों मे चैलियाटांड निवासी सुनील तुरी (19) पिता बंधन तुरी तथा होलंग निवासी दिनेश कुमार (20) पिता हेमलाल महतो शामिल हैं। वहीं, घायलों में चैलियाटांड निवासी अरूण कुमार, होलंग निवासी मुकेश गंझू तथा मणि गंझू शामिल है।