विष्णुगढ़: ईद मिलादुन्नबी और विश्वकर्मा पूजा को लेकर विष्णुगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
ईद मिलादुन्नबी तथा विश्वकर्मा पूजा को लेकर रविवार को विष्णुगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सीओ नित्यानंद दास तथा संचालन थाना प्रभारी सागेन मुर्मू ने किया। बैठक में ईद मिलादुन्नबी एवं विश्वकर्मा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर चर्चा की गई। सीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान शरारती तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।