विष्णुगढ़: गझंड़ी बोरवापानी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
विष्णुगढ़-गोमियां रोड में गझंड़ी बोरवापानी के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के सरिया अंतर्गत कसियाडीह निवासी राजेंद्र कुमार महतो (26) पिता सुरेंद्र महतो के रूप में की गई है। जबकि घायल उसी गांव का विकास कुमार महतो मृतक का दोस्त है।