विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ पंचायत में आयोजित दो दिवसीय मनसा पूजा का प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ समापन
विष्णुगढ़ पंचायत में आयोजित दो दिवसीय मनसा पूजा का समापन बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मातारानी की प्रतिमा को विदाई दी। पूरे विष्णुगढ़ बाजार का नगर भ्रमण कराते हुए स्थानीय बड़की बांध में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके पूर्व बुधवार को पूजा के दूसरे दिन सुबह से हीं मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के पूजा-अर्चना को लेकर गुलजार रहा।