विष्णुगढ़: लगातार बारिश से विष्णुगढ़ का जमुनियां डैम खतरे के निशान से ऊपर हो गया, कई लोगों के घर गिरे
विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बीते 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में काफी तबाही मचाई है। बारिश के कारण कई गांवों में आधे दर्जन से अधिक कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं। जिससे प्रभावित लोगों को रहने में परेशानी उत्पन्न हो गई है। प्रखंड के अचलजामो निवासी धनेश्वरी देवी का कच्चा घर मंगलवार को गिर गया।