अनियंत्रित अर्टिगा डिवाइडर पर चढ़ी, लोगों ने धक्का देकर निकाला
रांची। डिबडीह स्थित हरमू बाईपास मार्ग पर शुक्रवार को एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार डिवाइडर पर फंस गई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने मिलकर धक्का देकर बाहर निकाला। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है।
#jharkhandnewsexpress #ranchinews #viralreels #localnews #accident
Namkum, Ranchi | Sep 26, 2026