बीजेपी ने सालभर पहले तमिलनाडु में बड़े शराब घोटाले का आरोप लगाया था। तमिलनाडु में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने आदेश दिया है कि शराब की बिक्री से आने वाला एक-एक रुपया राज्य सरकार के खजाने में पारदर्शी तरीके से जाना चाहिए। टीवीके सरकार की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब बिक्री की प्रतिक्रिया में एक बड़ी राशि 'पार्टी फंड' में जा रही थी। इस राशि के 3600 करोड़ रुपये हाेने का अनुमान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को TASMAC के थोक और खुदरा नेटवर्क में लंबे समय से चल रहे अनौपचारिक नकद कलेक्शन सिस्टम को तुरंत खत्म करने का निर्देश दिया है। तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) एक सरकारी कंपनी है, जो राज्य में शराब की थोक और खुदरा का एकाधिकार रखती है। इसी के अंतर्गत राज्य में शराब के ठेके खोले जाते हैं। राज्य सरकार ने आईएएस पूजा कुलकर्णी को आबाकारी आयुक्त बनाया है।
#TamilNaduPolitics #TASMAC #LiquorScam #CorruptionAllegations #CMVijay TamilNaduNews
FULL ARTICLE LINK:https://navbharattimes.indi
Korba, Korba | Jun 7, 2026