बीजेपी सांसद रवि किशन और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी का विवाद दिल्ली हाई कमान तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि पार्षद को दिल्ली बुलाया गया है। प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे ने फोन पर उनसे बातचीत की है। जैसे ही इसकी जानकारी सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हुई तो उन्होंने कहा कि पार्षद सपा जॉइन कर लें। प्रदेश में सपा की सरकार बन जाएगी।
बीते शनिवार को भीषण बारिश के दौरान पूरे गोरखपुर शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसे लेकर बीजेपी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी उर्फ सोनू और सांसद रवि किशन के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ। इसकी चर्चा लगातार हो रही है। कोई उनके पक्ष में तो कोई विपक्ष में बातें कर रहा है।
यह मामला दिल्ली में बैठे बीजेपी हाई कमान तक पहुंची तो उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े ने सांसद और पार्षद से फोन पर बातचीत की। पार्षद को दिल्ली बुलाया गया है। पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि रविवार को विनोद तावड�
Korba, Korba | Sep 28, 2026