कटघोरा के राजा की ऐतिहासिक विदाई, ‘अगले बरस तू फिर आ’ के जयघोष से गूंजा शहर
कटघोरा। कटघोरा में विराजमान ऐतिहासिक गणेश प्रतिमा, जिन्हें श्रद्धालु प्रेम से ‘कटघोरा के राजा’ के नाम से जानते हैं, की भव्य विदाई की गई। गणेश उत्सव के दौरान कटघोरा के राजा श्रद्धालुओं और लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
गणेश प्रतिमा की विदाई के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणेश भक्त शामिल हुए। भक्तिमय माहौल के बीच ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू फिर आ’ के जयघोष के साथ कटघोरा के राजा को विदाई दी गई।
कटघोरा में गणेश उत्सव की यह परंपरा लोगों की आस्था और उत्साह से जुड़ी हुई है। विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में भावुकता भी देखने को मिली और सभी ने अगले वर्ष फिर से गणेश जी के आगमन की कामना की।
JB News Korba छत्तीसगढ़ | मनीष जायसवाल
#कटघोरा_के_राजा
#कटघोरा_गणेश_विसर्जन
#गणपति_बप्पा_मोरया
#अगले_बरस_तू_फिर_आ
#ऐतिहासिक_विदाई
गणेश_उत्सव
गणेश_विसर्जन
कटघोरा
कोरबा
KorbaNews
Katghora
GaneshV
Korba, Korba | Sep 28, 2026