पटियाली: नरथर गांव में गाली-गलौच का विरोध करने पर मां-बेटी के साथ की गई मारपीट, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव नरथर के रहने वाले राजेश्वर पुत्र राम भरोसे लाल ने बताया कि उसकी पत्नी ऊषा देवी और बेटी पूजा घेर पर थीं। आरोप है तभी गांव के ही विपिन कुमार, लक्ष्मी देवी, निशा और शिखा ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। गाली गलौच का विरोध करने पर माँ बेटी के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।