कुंडा: मझवारा व पातुलकी में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब व लहन बरामद
आबकारी टीम ने जेठवारा थाना क्षेत्र के ग्राम मझवारा व पातुलकी में रविवार सुबह 11 बजे छापेमारी की। आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 30 लीटर अवैध शराब और 400 किलो महुआ लहन बरामद कर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।