नदबई: नदबई-कुम्हेर सड़क पर बाइक के सामने आया सांड, पति-पत्नी गंभीर घायल, भरतपुर रेफर
नदबई-कुम्हेर सड़क मार्ग पर बाइक के सामने अचानक सांड आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से नदबई के राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया।