मिश्रिख: फत्तेपुर में मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक, मधुमक्खी के काटने से नीचे गिरकर हुआ जख्मी
जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के फत्तेगांव में मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ा एक युवक मधुमक्खी के द्वारा काटने से पेड़ से नीचे गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। घायल युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत नाजुक बताई गई है।