मिश्रिख: नरेनापुर के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल
जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के नरेनापुर के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाइक पर सवार पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पर पति जख्मी हो गया था। घायल पति को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, मामले में मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।