जनपद के नैमिषारण्य इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड का नैमिषारण्य पुलिस के द्वारा बड़ा खुलासा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई और भाभी को धारदार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद आरोपी छोटे भाई ने पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।