करकेली: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर एवं सीईओ ने महुरी मे जनमन योजना से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान मे कलेक्टर राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो का भ्रमण कर विभागीय संस्थाओं का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओ के संबंध मे जानकारी प्राप्त की।कलेक्टर राखी सहाय ने झुंगाटोला महुरी मे जन मन योजना से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।