ताखा: ताखा के नगला लक्षी में आम रास्ते पर अवैध कब्जा हटाने के लिए चला बुल्डोज़र, रास्ता हुआ साफ, ग्रामीणों को मिली राहत
Takha, Etawah | Sep 10, 2026 ताखा के नगला लक्षी भरतपुर खुर्द में गुरुवार दोपहर 2 बजे को राजस्व और पुलिस टीम ने पैमाइश कर वर्षों पुराने आम रास्ते से अवैध कब्जा हटवा दिया। कार्रवाई उप जिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा के निर्देश पर की गई। नगला लक्षी निवासी संदीप कुमार ने रास्ता बंद होने की शिकायत एसडीएम से की थी।