कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा ने 14 मई 2026 को चित्तौड़गढ़ जिले के सारथला से सोमपुर मार्ग पर मारुति स्विफ्ट कार से 195.290 किलो अवैध डोडा चूरा के 11 बैग बरामद किए। खुफिया सूचना पर CBN टीम ने कार को रोका। पूछताछ में आरोपी ने डोडा चूरा रखना स्वीकारा।