फरसगांव: खबर का असर, 108 एंबुलेंस की देरी पर एसडीएम ने जिला कोऑर्डिनेटर को जारी किया नोटिस
बडेडोंगर बेलभाटा में हुए सड़क हादसे में घायल मरीज को समय पर 108 एंबुलेंस नहीं मिलने के मामले में एसडीएम फरसगांव ने जिला समन्वयक रूपेश सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 19 जून को बेलभाटा हादसे के बाद रेफर मरीज के लिए रात 8 बजे एंबुलेंस बुलाई गई थी, लेकिन वह करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए 22 जून तक जवाब मांगा गया है।