हरिद्वार: बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने भीमगोड़ा पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, जलभराव को रोकने के दिए निर्देश
बारिश के चलते शहर भर के नाले उफना गए हैं। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ भीमगोड़ा पहुंचीं। यहां हिल बाईपास पर रेलवे फाटक के पास पुलिया में उन्होंने ह्यूम पाईप डालने के निर्देश दिए जिससे कि जलभराव को रोका जा सके। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि बारिश से कम से कम नुकसान हो, इसके लिए सामंजस्य बनाकर प्रभावी कदम उठाए जाएं।