हरिद्वार: भारी बारिश के चलते रानीपुर मोड़ पर फिर हुआ जलभराव, दस सालों बाद भी नहीं पाया समस्या का समाधान, पानी में फंसे कई वाहन
भारी बारिश के चलते हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर आज फिर से जलभराव हो गया। पानी के बीच कई वाहन फंसे नजर आए। 10 सालों बाद भी जल भराव की समस्या का समाधान न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। रानीपुर मोड़ पर हुए जल भराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी के बीच गुजर रहे कई वाहन बंद हो गए जिसके चलते लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।