हरिद्वार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर अड्डे पर राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पीड़ित परिवार को 20 लाख के मुआवजे की मांग
किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज जगजीतपुर अड्डे पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सुखी नदी में हुए अवैध खनन की वजह से एक किशोर की मौत हो गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। लिहाजा उन्होंने राज्य सरकार से मृतक बच्चे के पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग भी की है।