हरिद्वार: ज्वालापुर में शांति व्यवस्था भंग करने पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एक गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 126, 135, और 170 के तहत आरोपी मयूर शेख को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मौहल्ला झाडान का रहने वाला है। ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में अशांति फैला रहा था और लोगों की सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।