हरिद्वार: BHEL में चोरी के लिए मकानों के ताले चेक कर रहे पांच चोर हुए CCTV में कैद, वीडियो वायरल, रानीपुर पुलिस ने की पुष्टि
BHEL में पिछले दिनों हुई चोरियों ने लोगों को परेशान कर रखा है। बीते दिनों यहां की गलियों में चोरी की फिराक में घूम रहे पांच चोर का एक CCTV तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांचों घरों के बाहर के ताले चेक कर रहे हैं। रानीपुर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने वीडियो की पुष्टि करते हुए पांचों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।