हरिद्वार: कांवड मेले के मध्यनजर हरिद्वार आने वाली 24 रेलगाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, 22 जुलाई से 19 अगस्त तक तिथि निर्धारित
कांवड़ मेले के मध्यनजर हरिद्वार आने वाली 24 रेलगाड़ियों में रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। आगामी 22 जुलाई से 19 अगस्त तक अतिरिक्त कोच लगाने की तिथि रेलवे प्रशासन ने निर्धारित कर दी है। आपको बता दे कि आगामी 24 जुलाई से हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले की शुरुआत होने वाली है। अनुमानित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।