धनवार: मारपीट मामले में आरोपी को धनवार पुलिस ने भेजा जेल
धनवार थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में मंगलवार सुबह को हुई मारपीट के मामले में धनवार पुलिस ने खुशबु खातून की शिकायत पर गांव के ही छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। इनमें एक नामजद आरोपी मो मोहिउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। दिए गए आवेदन में खुशबू खातून ने बताया कि मंगलवार की सुबह अपने काम काज कर रास्ते से अपना घर लौट रही थी।