धनवार: मानव तस्करी के मामले में तीन युवक और एक महिला गिरफ्तार, खोरीमहुआ एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने गुरुवार को खोरीमहुआ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकार से कहा कि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि गिरिडीह एवं कोडरमा जिले के विभन्न थाना क्षेत्र से गरीब एवं असहाय तबके की लड़कियों/महिलाओं को देह व्यापार हेतु बहला-फुसलाकर एवं झांसा देकर तस्करी कर धोखा से राजस्थान ले जाकर बेचा जा रहा था।